बीकानेर शहर के बीचों-बीच ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की घटना सूझ-बूझ से बची, मौके पर….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर के जोशीवाड़ा क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। भैया ज्वैलर्स पर लूट की नियत से पहुुुंचे एक युवक को दुकानदार व मोहल्लेवासियों की सूझबूझ से धर दबोचा। जानकारी मिली है कि युवक ने चांदी की मूर्ति मांगी थी और मोल-भाव तय होने पर जब बात नहीं बैठी तो लूणकरणसर निवासी बंदूकनुमा लाइटर तानते हुए अपने बैग में मूर्ति डाल ली और फरार होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।