बीकानेर: विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का नामजद मामला दर्ज….
नोखा/बीकानेर। विवाहिता के साथ मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में परिवादी ने विशालसिंह,अमरसिंह, अजीतसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 30 नवम्बर को नोखा थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध परिवादिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलोच करते हुए।
थाप – मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी अजीतसिंह ने परिवादिया के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़ों में हाथ डाला व कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिए।
परिवादिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसके भाई की गाड़ी के कांच तोड़ दिए।
पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई श्रवणकुमार को सौंपी है।

