टाटा सोलर पॉवर कम्पनी के ट्रक से स्कूल से लौट रहे छात्र की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

टाटा सोलर पॉवर कम्पनी के ट्रक से स्कूल से लौट रहे छात्र की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बीकानेर, @dainikkhabraan। श्रीकोलायत क्षेत्र में ट्रक चालक ने गफलत व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला उदट गांव का है। यह ट्रक टाटा सोलर पॉवर कम्पनी का बताया जाता है। यह घटना कल की बताई जाती है।

मृतक के चाचा तेजसिंह ने जोधपुर जिले के चाखू पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट दी है। मृतक ओमसिंह (12) है। जो कि कल स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था।

इसी दौरान कम्पनी के ट्रक के चालक ने उसको टक्कर मार दी। उसको लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया। मौके पर पहुंची चाखू पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि इस कम्पनी से पूर्व में गाडिय़ों के गांव के बाइपास मार्ग से आने-जाने का समझौता हुआ था। इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही व हठधर्मिता से गाडिय़ां गांव से निकाली जा रही है। उसी का परिणाम है कि यह हादसा हुआ और एक स्कूली छात्र की जान चली गई।

उधर इस घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित है तथा वे मुआवजे की मांग कर रहे है। बताया जा रहा है कि कल शाम को हुए इस हादसे के बावजूद अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है तथा ग्रामीण कार्रवाई करने व मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है।