युवती को बहला-फुसला कर भगा ले गया युवक, मामला दर्ज
बीकानेर, @dainikkhabraan। कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने कोलायत पुलिस थाने में झझू निवासी कालूराम पुत्र ईश्वरराम नायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
परिवादी का आरोप है कि कालूराम उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

