बीकानेर: युवती को बंधक बनाकर की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज….
लूणकरणसर/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें करने के मामला सामने आया है।
लूणकरणसर थाने में एक युवक ने तीन व्यक्तियों
- कालूराम पुत्र हरिराम
- हीराराम पुत्र आसाराम
- हरीराम पुत्र आसाराम निवासी घट बीएचएम लूणकरणसर
के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि इन तीनों व्यक्तियों ने मेरी बहन को बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की स्त्री लज्जा भंग की। लूणकरणसर थाने में धारा 323, 342, 354, 354 क, 34 IPC के तहत दर्ज कर जांच ASI भीम सिंह को सौंपी गई है।

