बीकानेर में 30 वर्षीय युवक की अचानक हुई मौत

बीकानेर

बीकानेर में 30 वर्षीय युवक की अचानक हुई मौत

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित सादुलगंज में 30 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो जाने और अस्पताल पहुंचने तक हो गई।

इस घटना के सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार रतनलाल ने सदर थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके चाचे के 30 वर्षीय लड़क़े गणेश नायक की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसको अस्पताल लेकर गए।

इस दौरान चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान जांच की तो पता चला कि युवक की मौत हो गयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।