कांग्रेस की गहलोत सरकार के तीन वर्ष पुर्ण होने पर भाजपा ने विफल बताते हुए जन आक्रोश रैली निकाली विफलताओं की तख्तियां लहराई, देखें विडियो…..

बीकानेर राजनीति राजस्थान राज्य

कांग्रेस की गहलोत सरकार के तीन वर्ष पुर्ण होने पर भाजपा ने विफल बताते हुए जन आक्रोश रैली निकाली विफलताओं की तख्तियां लहराई

गहलोत सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था से प्रदेश के आमजन में बढ़ रही है असुरक्षा की भावना : जिलाध्यक्ष सारस्वत

बीकानेर, @dainikkhabraan। दिनांक 20 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ आज बीकानेर जिला मुख्यालय मे तुलसी सर्किल से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाल कर कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पुर्ण होने में विफलताओं को गिनाते हुए रैली निकाली जिसमें कार्यकर्ता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को तख्तियों पर लिखकर लेकर चल रहे थे सरकार विरोधी नारे लगाकर प्रदर्शन किया जिसमें भाजपा विधायक प्रधान नगर पालिका चैयरमेन पार्षद जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच बीकानेर देहात की 5 विधानसभाओ से भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान पहुंचे।

गहलोत सरकार के विरोध मे नारे लगाते जन आक्रोश रैली पुरे जिला कलेक्टर परिसर का चक्कर लगाते हुए जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा‌। ज्ञापन मे जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत विधायक सुमित गोदारा प्रधान लुणकरणसर कानाराम गोदारा श्रीडूंगरगढ़ चैयरमेन मानमल शर्मा महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित पुर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पुर्व सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कांग्रेस सरकार के 3 साल के कुशासन में जनता बेहाल है कांग्रेस सरकार ने किसान युवाओं व आमजन से जुड़े वादे करके सत्ता में आई है 3 साल पुर्ण होने के बाद भी कोई वादा पुरा नही किया महंगाई, बिजली व डीजल पेट्रोल पर अत्याधिक वैट बढ़ा कर कर रही है राजस्थान जैसे शांत प्रदेश में कांग्रेस की गहलोत सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था के चलते तेजी से बढ रहा अपराध का ग्राफ चिंताजनक है। दलितों पर अत्याचार तथा महिलाओं के साथ बर्बरता एवं बलात्कार की निरंतर बढ रही घटनाएं आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है। खुद गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल है। राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिल्कुल लचर हो गई है।

विधायक सुमित गोदारा ने बोलते हुए कहा कांग्रेस राज में अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ने की घटनाएं राजस्थान में देश में सर्वाधिक हैं। अबोध बालक-बालिकाओं के साथ यौन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

राजस्थान सामूहिक दुष्कर्म की राजधानी बन गया है। इस सबका कारण यह है कि राजस्थान सरकार आपसी राजनीतिक दुश्मनी और लड़ाई की शिकार है।

आपसी लड़ाई में वो इन सब विकास एवं प्रशासन जैसे विषयों पर ध्यान नहीं दे पा रही है। कांग्रेस सरकार की ओर से येन केन प्रकारेण विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए अपनी जेबे भरने का काम किया जा रहा है। आज राज्य की जनता व्यथित और दुखी है।

आक्रोश रैली में विधायक सुमित गोदारा, लुणकरनसर प्रधान कानाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ चैयरमेन मानमल शर्मा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, उपाध्यक्ष आसाराम भट्टर, हनुमानमल, वैद बजरंग सारस्वत, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, अरविंद चारण, अग्रसिह, पुर्व चैयरमेन रामेश्वर पारीक, चम्पालाल गेदर, मण्डल गिरधारी लाल गोदारा, जसवंत दैया, जगदीश प्रसाद स्वामी, रामदयाल मेघवाल, कांशीराम जाखड़, रामकुमार नायक, मालदास स्वामी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, मदनदास स्वामी, सुमेर सिंह सोढ़ा, राकेश कस्वा, ललित चारण, हुकमाराम भादू, जगदीश पारीक, सुरेंद्र स्वामी, राजकुमार, महिला मोर्चा से बसन्ती सुथार, भगवती देवी, रासीसर सरोज बेबी, किरण, कांता, जीनगर, किरण बरसलपुर, सीतल, मनीषा, बिमला, सुमन, मंजू, मीना, फकीरचंद सोखल, चंद्रप्रकाश मेघवाल, नेमगिरी गोस्वामी, हड़मान गिरी, रामकरण नाथ, सुनील पूनिया, नरेंद्र राजपुरोहित, नरेंद्र चौहान, पार्षद जेठू सिंह राजपुरोहित, जगदीश भार्गव, पार्षद जय किशन जाट, बजरंग सुथार, मुंशी खान, संदीप चोरडिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली में अल्पसंख्यक मोर्चे ने उठाए- अल्प संख्यक समाज के मुद्दे

रैली का नेतृत्व मुमताज अली भाटी, रमजान अब्बासी,फारुख पठान ने किया । मोर्चे जिलाध्यक्ष उस्मान गनी के साथ सानू अली भाटी, इमरान समेजा, अशरफ काजी, मोहम्मद हुसैन डार, सिकंदर भाटी, बाबर उल्ला पठान, वाजिद शेख, रवीश अब्बासी, राजा शेख, सन्नी मुगल, साहिल सोढा और मुख्तियार अली चूड़ीघर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर अशोक गहलोत सरकार को चेताया की अल्प संख्यक समाज के वोट के सहारे बनी सरकार में ही सबसे ज्यादा अल्प संख्यको को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनको उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, उसमे चाहे राजनीतिक नियुक्तियां हो या समाज के और जरूरी मुद्दे ।