बीकानेर में फिर हुई एक ओर लूट की घटना, 5 बदमाशों ने चंद मिनटों में ऑफिस से 8 लाख के लगभग राशि लूटकर फरार, देखें विडियो….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

बीकानेर में फिर हुई एक ओर लूट की घटना, 5 बदमाशों ने चंद मिनटों में ऑफिस से 8 लाख के लगभग राशि लूटकर फरार।

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में लगातार लूट की घटना बढ़ती जा रही है। विगत 8 दिनों में तीसरी घटना हैं। दिन दहाड़े अनाज मंडी में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने व्यापारी को अपना निशाना बनाया। वहीं रविवार को दो लूट की घटना हुई। दिन में श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नर्सिंग कर्मी को लूटने का प्रयास किया गया। वहीं देर शाम 8 बजे के आसपास गंगाशहर थाना क्षेत्र में शिववैली स्थित अमेजोन के ऑफिस में अनुमानित 8 लाख से अधिक की राशि लूट कर लूटेरे फरार हो गए।

बीकानेर में लूट, वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद पुलिस ने लुटेरों के बारे में सुराग जुटा रहीं हैं।

अचानक हुए हमले से ऑफिस में मौजूद तीनों कार्मिक एकबारगी तो घबरा गए। फिर तीनों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों के साथ मुकाबला भी किया । दो कार्मिक चोटिल भी हो गये जिन्हें उपचार के लिये पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भिजवा गया। 

वारदात की सूचना मिलने के बाद सीआई गंगाशहर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सीओ सदर पवन भदौरिया और सीओ सिटी सुभाष शर्मा भी जांच पड़ताल के लिये पहुंचे। 

लूट की यह वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जाता है कि पांचों लुटेरों ने अपने हाथों में डंडे और सरिये ले रखे थे, जिन्होने ऑफिस में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। महज तीन मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए लूटेरों को दबोचने के लिये पुलिस ने समूचे इलाके में नाकाबंदी करवा दी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा । 

सीआई रानीदान चारण ने बताया कि लुटेरों के फुटेज मिल गये है, हुलिये के आधार पर उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि लुटेरों के बारे में सुराग जुटा लिया गया है उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।