बीकानेर में पड़ोसी महीनों कर रहा था दुष्कर्म, अबॉर्शन भी करवाना पड़ा डरा-धमकाकर करता रहा गलत काम….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में पड़ोसी महीनों कर रहा था दुष्कर्म, अबॉर्शन भी करवाना पड़ा डरा-धमकाकर करता रहा गलत काम

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर के महाजन में एक नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म किया। बाद में उसे धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। लड़की से कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ छह-सात महीने तक लगातार दुष्कर्म करने व गर्भपात होने का मामला महाजन थाने में हुआ दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसके साथ ही आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया है। लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के सबूत तलाशे जा रहे हैं।

महाजन थाना अधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि पीड़िता महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब छः सात माह पूर्व घर अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे डरा धमका कर भी उसके साथ ऐसा करता रहा। बाद में डर कर उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। तब तक गर्भधारण भी हो गया। बाद में गर्भपात भी हुआ। आखिर में तंग आकर पीड़िता के माता पिता ने आरोपी प्रकाश राईका के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया

.

Neighbor in Bikaner was doing raping for months, abortion also had to be done and kept doing wrong things by intimidation

Bikaner. A case of raping a minor girl for months has come to light in Mahajan, Bikaner. The girl was raped by her neighbor. Later he threatened her and threatened to kill her. The girl is accused of raping her for several months.

Police have started investigation by registering a case.
In fact, a case of continuous rape and abortion with a minor girl for six-seven months has been registered in Mahajan police station. With this, the police have started searching for the accused. Evidence of rape of the girl is being searched.


Mahajan Police Officer Ramesh Kumar Nyol said that the victim is a resident of the nearby village of Mahajan town. The victim told the police that a person living near her house had forced her to rape her about six-seven months ago after finding her home alone.

After that, he kept doing this to her even after threatening her. Later, out of fear, he informed his family members about the incident. By then the pregnancy had happened. Later there was an abortion. In the end, the victim’s parents got fed up and lodged a case of rape against the accused Prakash Raika.