बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में लगातार बढ़ती लापरवाही के मध्यनजर कोरोना हावी हो रहा है। राज्य सरकार ने जहां रात्रि कालीन कर्फ्यू लगा रखा है जिसके तहत रात्रि 9 बजे बाजार बंद करने के आदेश जारी कर रखें हैं वहीं रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू है। शहर के हालात ऐसे हैं कि देर रात तक पान प्लेस हो चाहे चाट पकोड़ी बैचने वाले गाड़े जिनको रोड़ पर देखकर यूं लगता है जैसे आदेश मात्र कागजी कार्रवाई हैं। ऐसे में आमजनता यूं क्यूं पागल पन कर रहीं हैं समझ से बाहर है। पुलिस प्रशासन की गाड़ी को देख कर या तो दुकानदार सटर डाउन कर लेता है या यूं कह देता है बस अभी बंद करता हूं और गाड़ी आगे जाते ही मस्ती में बैठे रहते हैं। वहीं बीकानेर के हर मोहल्ले और बस्तीयों के सड़क किनारे लगने वाले चाट पकोड़ी के गाड़े एक बारगी रवाना हो जाते हैं लेकिन पुलिस की गाड़ी निकलते ही रूक जाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कब होगा सख्त प्रशासन??
बीकानेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में शनिवार को 28 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं। जो शहर के विभिन्न हिस्सों से सामने आए हैं। जिनमें एक रांगडी चौक, तीन कोठारी हाॅस्पिटल, एक गोगा गेट, 2 सोनगिरी कुआं, चार उस्ता बारी जनता प्याऊ, दो रानी बाजार, दो करणी नगर समता नगर, तीन मुक्ता प्रसाद, दो तिलक नगर, 5 नोखा, तीन नापासर, देशनोक, उदासर व उदरामसर से मिलें हैं।


