बीकानेर: मेंनसर मन्दिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तारी, पूछताछ जारी….

बीकानेर

मेंनसर मन्दिर में चोरी के आरोपी गिरफ्तारी, पूछताछ जारी….

पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के गांव मेंनसर में रामाकिशन बाबा के मंदिर में चोरी के आरोपियों को पुलीस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को अभिषेक ब्राह्मण निवासी मेंनसर ने रिपोर्ट दी कि मेरे दादा संपतलाल मेंनसर ताल में स्थित रामाकिशन बाबा के मन्दिर में पूजा करने गए तो ताले टूटे हुए मिले अंदर देखा तो तीन चांदी के छत्र, एक बड़ा घन्टा, एक झालर, एक बाबेजी का सिंहासन, दो मूर्तियां, एक टाली व अन्य पूजा के समान चोरी हुए थे पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।