बीकानेर: महिला ने अपने पति पर मुकदमा दर्ज करवाया….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

दहेज कम प्रथा का कब होगा अंत??

महाजन/बीकानेर, @dainikkhabraan। महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए तंग परेशान करने और पीड़िता की इच्छा के विरूद्ध अप्राकृतिक मैथून करने का मामला सामने आया है।

इस सम्बंध में पीड़िता ने महाजन थाने में अपने पति महावीर पुत्र कुंभाराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग परेशान करता था। कई मर्तबा दहेज में मांगों को लेकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पति ने उसके साथ इच्छा के विरूद्ध अप्राकृतिक मैथून किया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर धारा 498(a), 906, 323, 377 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच महाजन थानाधिकारी रमेश कुमार ने शुरू कर दी है।