महिला के साथ मारपीट
नोखा/बीकानेर, @dainikkhabraan। महिला का बदनियती से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने का मामला बीकानेर जिले के नोखा थाने में दर्ज। परिवादी महिला के पति ने बताया कि दलीप सिंह पुत्र अमेद सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र धन्नै सिंह, तेजसिंह पुत्र धन्नै सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र नारायण सिंह, उत्तम सिंह पुत्र अमेद सिंह मैयासर निवासी ने मेरी पत्नी का बदनियती से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगें। पत्नी के सीर पर लगा बोरिया तोड़ दिया। नोखा थाने में 323, 341, 354, 382, 506, 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैंड कांस्टेबल रामेश्वर लाल को सौंपी गई है।

