जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता 17अक्टूबर को-महावीर कुमार सहदेव
बीकानेर, @दैनिक खबरां। जिला कुश्ती संघम द्वारा 17 अक्टूबर को पटेल बाल विहार व्यामशाला,पटेल नगर मैं 3:00 बजे सीनियर कुश्ती के पहलवानों का प्रतियोगिता के आधार पर चयन किया जाएगा। संघम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि निम्न भार वर्गों में कुश्ती होगी।
जिनका वजन इस प्रकार है-पुरुष पहलवान(फ्री स्टाइल) मैं 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, एवं 125 किलोग्राम।
महिला पहलवान 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलोग्राम वजन भार वर्ग में।
पहलवानों की उम्र 20 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। सभी पहलवानों को आधार कार्ड,मूल निवास, व पासपोर्ट साइज की दो फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। कुश्ती संघम के अध्यक्ष कमल कल्ला व खेल अधिकारी, कुश्ती के कोच सहीराम, महावीर कुमार सहदेव, लक्ष्मण सारस्वत एवं संगम के सभी पदाधिकारी प्रतियोगिता के समय मौजूद रहेंगे।
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजय पहलवान चित्रकूट धाम, नगर परिषद भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने।

