बीकानेर: बिजली का तार गिरने से दो गौ-वंश की मौत….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र के सेवड़ा ग्राम पंचायत के ब्राह्मणों की ढाणी के पास घरेलू विद्युत लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिरा जिसकी चपेट (करंट) में आने से दो गोवंश की मौत हो गई।
नगरासर से कुम्हारों की ढाणी जाने वाली घरेलू विद्युत लाइन का तार टूटा।
ब्राह्मणों की ढाणी निवासी हीरालाल जोशी व नथमल जोशी की एक-एक गाय करंट की चपेट में आने से काल के ग्रास में समाई।
पीड़ित पशुपालकों ने उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।

