अंधविश्वास ने ले ली जान
तांत्रिक के पास
अंधविश्वास ने ले ली जान, डॉक्टर की जगह युवती को परिवार लेकर पहुंच गया तांत्रिक के पास…..
बांसवाड़ा, @Dainikkhabraan। बांसवाड़ा जिले में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। जहां एक युवती को सांप ने काट लिया था, परिजन उसे चिकित्सालय की वजह तांत्रिक के पास ले गए और झाड़-फूंक करवाते रहें. झाड़-फूंक के दौरान युवती की मौत हो गई।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सर्पदंश पर अस्पताल जाने की जगह तथाकथित तांत्रिक से झाड़-फूंक कराने के अंधविश्वास ने सोमवार को एक युवती की जान ले ली। परिजन घंटों तक भोपे के चक्कर में युवती को लेकर भटकते रहे और उसकी हालत बिगड़ती चली गई, आखिर में जब दम टूट गया तो परिजन सन्न रह गए। यह पूरा मामला जिले के नागवाला ग्राम पंचायत के मदनपुरा गांव में सुबह करीब 8:00 बजे हुआ।
यहां के 21 वर्षीय कला पुत्र मकना निनामा को खलियान में सांप ने डस लिया। निजी कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा कला को सर्पदंश की जानकारी पर परिजन झाड़-फूंक से जहर उतरवाने में जुटे रहे ,इससे वक्त जाया हुआ और हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद भी उसे माता जी के मंदिर ले जाने लगे तभी घर से कुछ दूर निकलते ही युवती की मृत्यु हो गई।
इसके बाद भी परिजन उसे मंदिर ले गए। फिर मंदिर से उसे घर ले जाने के बाद भी जिंदा होने की उम्मीद में दोपहर तक झाड़-फूंक चला ,दोपहर बाद करीब 2:00 बजे जब तांत्रिक ने हाथ खड़े किए तब परिजन पस्त पड़े। इस पूरे मामले में झाड़-फूंक का एक वीडियो सोशल साइट पर खूब वायरल भी हो रहा है।

