बीकानेर: बाइक पर सवार 2 युवकों की बाइक टकराई ऊंट गाड़ी से हुई मृत्यु
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर कोलायत मार्ग पर सड़क दुर्घटना की खबर है। घटना बुधवार देर रात्रि की है जब बाइक पर सवार होकर दो युवक कोलायत की ओर जा रहे थे तब उनकी बाइक ऊंट गाड़ी से टकरा गई और इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गए, जीने पीबीएम अस्पताल की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, दोनों युवकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया नाल थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा शहर की आदर्श शिवा बस्ती निवासी लक्ष्मण पुत्र रेवंत राम मेघवाल और नोखा रोड डांडू सर बास गंगा शहर निवासी रामलाल उम्र 28 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश नायक बाइक पर सवार होकर कोलायत मेले में जा रहे थे इसी दरमियान गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के पास उनकी बाइक ऊंट गाड़ी से टकरा गई और इस घटना में वह पूरी तरीके से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। और सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

