बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न, बिस्सा ने अध्यक्ष पद पर तो छंगाणी ने कोषाध्यक्ष पर वहीं जागरवाल ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। प्रेस क्लब के चुनावों में जयनारायण बिस्सा अध्यक्ष बने। शुक्रवार सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल किया और दोपहर 2 बजे शुरू हुए मतदान में 5 बजे तक पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज हुए मतदान में कुल 141 मतों में से 133 वोट पड़े। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक वोट जयनारायण बिस्सा को 62, भवानी जोशी को 52, मनीष पारीक 12, तेजकरण को 7 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर जयनारायण बिस्सा 10 वोटों से विजय रहें।

महासचिव पद पर विक्रम जगरवाल को 67, रवि पुगलिया को 37 और राजेश ओझा को 29 वोट मिले।महासचिव पद पर विक्रम 30 वोटों से जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष के सीधे मुकाबले में राजेश छंगाणी को 87 और अजीज भुट्टा को 46 वोट मिले है। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी सर्वाधिक 41 वोटों से जीते है।

वहीं बीकानेर प्रेस क्लब के चार कार्यकारिणी सदस्य भी चुनें गए। इन चार सदस्यों का भी पर्चा दाखिल हुआ जो निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिनमें –
1. नारायण उपाध्याय
2. राजा जोशी
3. मुकुंद व्यास
4. अनिल रावत

परिणामों के बाद चारो और गुलाल ही गुलाल दिखायी दी। पत्रकारों ने चुनाव परिणामों के बाद खुशीया मनाई और एकता के सूत्र में बंधकर कार्य करने का प्रण लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कई वरिष्ठ पत्रकारों ने स्वागत किया और बधाई दी। बता दे कि चार वर्ष पूर्व भी जयनारायण बिस्सा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके है।