बीकानेर: प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 7 व 8 मार्च को होने वाली ई-वेस्ट संग्रहण अभियान….

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

बीकानेर: प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 7 व 8 मार्च को होने वाली ई – वेस्ट संग्रहण अभियान….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 7 व 8 मार्च को होने वाली ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का प्रचार-प्रसार शनिवार 05.06.2022 को शुरू किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार आसनानी ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ई – रिक्शा के माध्यम से प्रचार प्रसार शहर के विभिन्न स्थलों मूर्ति सर्किल अम्बेडकर सर्किल, जूनागढ़ सर्किल, गोकुल सर्किल कोठारी अस्पताल रेल्वे स्टेशन एवं पवनपुरी में किया गया। प्रचार प्रसार अभियान आज रविवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा के माध्यम से जारी रहेगा।

कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सोमवार को सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाकर ई – वेस्ट संग्रहण अभियान की शुरुआत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि शहरवासी अपने ई वेस्ट को संग्रहण केन्द्रो पर निर्धारित शुल्क पर विक्रय कर सकते है (सूची संलग्न)। अधिक जानकारी निम्न लिखित से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है 1. श्री गिरीश व्यास, कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता ( मोबाईल नम्बर 8723058586 ) 2. श्रीमति सरस्वती रंगा, कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता ( मोबाईल नम्बर 8302603570 ) 3. गोदरेज ग्रुप 18002095511 4. ग्लोबल वेस्ट सॉल्यूशन– 9667999890/9667992120 5. ग्रीन एस्केप 8290333347 / 9887314641