बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर खाकी की लेडी कप्तान प्रीति की टीम वारदातों का खुलासा करने में मास्टर माइंड है, जंहा विगत महीनों से कई बड़ी वारदातों का पर्दाफाश करके इनमें संलिप्त बदमाशों को दबोचकर हैट्रिक पर हैट्रिक लगाई जा रही है ।
इसी कड़ी में नयाशहर थाने ने एक और हैट्रिक लगाते हुए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को दबोचकर कालकोठरी में पहुंचाया है। यह कार्यवाही एसपी प्रीति के सुपरविजन में एडिशनल एसपी सिटी शैलेन्द्र सिह इन्दौलिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा के नेर्तत्व में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के निर्देशन में की गई है।
पकड़े गए आरोपी ने गत दिनों नयाशहर थाना क्षेत्र के पाबूबारी में अलमारी ठीक करने के बहाने वृद्ध महिला को अपनी ठगी का शिकार बना कर सोना चांदी के जेवरातों व नकदी ले उड़ा था। दिनदहाड़े शहर में हुई इस घटना पर एसपी प्रीति ने गम्भीरता से लिया और शहर में हो रही नकबजनी, ठगी की वारदातों का खुलासा कर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष टीम के गठन के निर्देश दिए । एसपी के निर्देश की पालना में एडिशनल एसपी सिटी शैलेन्द्र सिह इन्दौलिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा के नेर्तत्व में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम में रामचन्द्र उनि, हेडकांस्टेबल वेदपाल, कॉन्स्टेबल रामनिवास,भुरसिह,बलवीर सिंह को शामिल किया गया। थानाधिकारी चारण की टीम ने ठगी के इस मामले से जुड़े हर एक पहलू पर फोकस किया, घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पुलिस टीम को आरोपियों के अंतरराज्यीय गिरोह होने का पता चला। इस पर पुलिस टीम ने होटलों के रिकॉर्ड को चेक किया तो भवानी होटल में आरोपियों के रुकने का रिकॉर्ड मिला, आरोपियों ने होटल के रिकॉर्ड में अपने आप को ताला चाबी बनाने वाला बताया। पुलिस टीम ने होटल के रिकॉर्ड से गिरोह को नामजद किया।
इस दौरान पुलिस टीम को इत्तला मिली कि गिरोह के सदस्य फिर बीकानेर आ धमके है जिस पर नयाशहर थानाधिकारी चारण की टीम ने गिरोह के सदस्य पर धावा बोल दिया जिसमें आरोपी धरा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह गुरमीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह गुलाबसिह जाति सिकलीगर सिख उम्र 24 साल निवासी 260 दत्तनगर 1 अजवा रोड पुलिस थाना बापोड वडोदरा ( गुजरात ) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी ने बीकानेर शहर में दो वारदाते करना स्वीकार किया है तथा पुर्व मे वडोदरा में वारदात करना भी स्वीकार किया है। वारदात का खुलासा करने मे हेडकांस्टेबल वेदपाल व कॉन्स्टेबल रामनिवास का विशेष योगदान रहा है। पुलिस टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की सम्भावना है।

