बीकानेर,@दैनिक खबरां। देशनोक करणी माता को धोक लगाने जा रहे परिवार की बाइक नाल थाना क्षेत्र में एक गाय सामने आने से गिर गई। जिससे एक बालक की मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नाल पुलिस के अनुसार जयमलसर निवासी अशोक मेघवाल अपनी पत्नी, नौ वर्षीय बेटे बबलू उर्फ चिचियां व छोटी बेटी के साथ देशनोक धोक लगाने जा रहा था। नाल के पास गाय आने से उनकी बाइक पलटा खा गई जिससे अशोक का बेटा बबलू व बेटी अंकिता घायल हो गए। वहीं पत्नी को मामूली चोटे आई है। घायलों को राहगिरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने बबलू उर्फ चिचिया को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार के लिए ले गए। अशोक के परिवार पर सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा परिवार के साथ देशनोक दर्शन करने जाते समय हादसा हो गया। हादसे में उसका बेटा हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया। यहां उसकी मा को बताइ नहीं गया है। हादसे का पता चलने पर परिवार के लोग व परिचित अस्पताल पहुंच गए। नौ साल पहले बड़े बेटे की हुई थी मौत नौ साल पहले भी अशोक के बड़े बेटे की मौत हो गई। बड़ा बेटा चिचिया खेत गया था जहां वह खेत में बनी पानी की डिग्गीमें डूब गया उस हादसे को परिवार अभी भूला नहीं है कि अब छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।

