किडनैप कर युवती से गैंगरेप, बाजार गई थी पीड़िता तभी हैवानों ने किया अपहरण…..

देश पुलिस कार्रवाई

किडनैप कर युवती से गैंगरेप, बाजार गई थी पीड़िता तभी हैवानों ने किया अपहरण

शर्मनाक घटना

झारखंड के गढ़वा से युवती को अगवा कर बिहार के डुमरी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र से युवती का अपहरण किया गया और बिहार के डेहरी में गैंगरेप किया गया। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी तब मिली जब युवती अपहरणकर्ताओं के चुंगल से भागकर औरंगाबाद जिले में एक महिला को आपबीती सुनाई।

महिला को जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी औरंगाबाद सीडब्ल्यूसी को दी।

गढ़वा सीडब्ल्यूसी ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. युवती की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की मेडिकल जांच के बाद महिला पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गत 11 अक्टूबर को युवती घर से श्रृंगार का सामान लेने कांडी बाजार गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला।

उधर अपरहणकर्ताओं ने कांडी बाजार से युवती को अगवा कर बिहार के डेहरी ले गये। वहां उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया।

गैंगरेप के बाद डेहरी में खाना खाने के दौरान मौके मिलते ही युवती वहां से फरार हो गई और बस से किसी तरह औरंगाबाद पहुंची। वहां एक महिला को उसने घटना के बारे में बताई। महिला ने इसकी सूचना औरंगाबाद चाइल्ड लाइन्स को दी।

औरंगाबाद चाइल्ड लाइन्स के अधिकारी युवती को 16 अक्टूबर को गढ़वा चाइल्ड लाइन्स को सौंपा। गढ़वा में युवती को बालिका होम में रखा गया।

बालिका होम में युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में युवती ने गढ़वा महिला थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस मामले पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।