दो बाइक सवार युवक घायल
बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले के नाल थाना इलाके में ट्रोले व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गये है । जिसको गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया ।
बताया जा रहा है कि सुनील व महेन्द्र नामक युवक मोटरसाइकिल से गजनेर की ओर जा रहे थे कि अचानक ट्रोले की चपेट में आ गये । जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है । राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को पीबीएम के ट्रोला सेन्टर लाया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है ।

