Bikaner
बीकानेर: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर भगा ले जाने का प्रयास, केस दर्ज….
नाबालिग लड़की
भाई ने करवाया मुकदमा दर्ज
पुलिस कार्रवाई
बीकानेर, @Dainikkhabraan। लड़की के साथ छेड़छाड़ कर भगा ले जाने का प्रयास का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच नोखा सीओ भवानी सिंह इन्दा कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार लड़की के भाई ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि नोखा निवासी सांवरलाल बिश्नोई व अनिल बिश्नोई ने उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ कर उसे भगा ले जाने की कोशिश की।
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 341, 354, 354क, 363, 509, 323, 34, एसी/एसटी एक्ट व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

