बीकानेर तंत्र फेल: 24 घंटे में तीसरा केस आए सामने, बालक के बाद महिला और अब एक युवक भी आया चपेट में…..
बीकानेर में फिर युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आया, होठ कटे, 16 आए टांके
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष में पतंगबाजी का दौर जारी है। किंतु चाइनीज मांझे पर अभी तक पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है। जिसकी वजह से चाइनीज मांझा लोगों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। बीकानेर में आज फिर एक दुपहिया वाहन चालक चाइनजी मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसके होठ कट गए। उसको 16 टांके आए है। गनीमत रही मांझा गले में नहीं लगा। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घायल युवक सुरेन्द्र बिहाणी है। जो कि चाइनीज मांझा व पतंग की चपेट में आ गया। उसको पीबीएम लेकर गए। जहां उसको चिकित्सकों ने टांके लगाए है। बता दें कि अब तक इस सीजन में बीकानेर में चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की जान जा चुकी है तथा दर्जनों लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो गए है।
अभी भी ना जाने कितने केस ओर हो सकतें हैं। यह जरूरी नहीं की हर एक केस की खबर मिडिया या प्रशासन तक पहुंचे। इसके अलावा बेजुबान जानवरों व पक्षी भी कितने ही इस चाइनीज डोर की चपेट में आकर घायल हो रहें हैं और गम्भीर घायलों की मौत हो रही है। इनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।
आज का पहला केस:
चाइनीज मांझा से रात को 3 साल का बच्चा पैर कटा अब होगा ऑपरेशन। बच्चा बेंगलुरु से अपनी मम्मी के साथ बीकानेर आया हुआ था।
दुसरा केस:
बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड ब्रांच की कर्मचारी मोनिका व्यास पत्नी मुरली मनोहर व्यास अपने घर से कार्यस्थल की ओर जा रही थी तो स्थानीय लाली बाई पार्क के पास मजे से उसकी दोनों आंखें की पलकें और नाक पर मंजे से गहरा जख्म लगा जिसकी वजह से वह डिसबैलेंस होकर वहां गिर गई।
तीसरा केस:
एक दुपहिया वाहन चालक चाइनजी मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसके होठ कट गए। उसको 16 टांके आए है।

