बीकानेर: डूडी पेट्रोल पंप के सामने एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर युवक ने तोड़ा दम….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

पेट्रोल पंप के सामने एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर युवक ने तोड़ा दम

बीकानेर, @दैनिक खबरां। पूगल रोड़ शोभासर की तरफ जाते समय डूडी पेट्रोल पंप के सामने एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर घायल हो गया। जिसका पीबीएम ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

घटना बीती रात को करीब नौ बजे के आसपास हुई। इस संबंध में बंगलानगर व हाल सुंदर बिहार कॉलोनी निवासी सुभाष कूकणा पुत्र शंकरलाल ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसका भाई प्रकाश कूकणा व सहीराम सब्जी मंडी के सामने सब्जी की दुकान लगाते है।

रात को नौ बजे दुकान मंगल कर दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि पूगल रोड पर शोभासर की तरफ जाते समय डूडी पेट्रोल पंप के सामने एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे गिर गए। जिससे प्रकाश को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल सहीराम को ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया।