बीकानेर चोरों ने नामी डाॅक्टर के घर में लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है जहां व्यास कॉलोनी निवासी डॉ. योगेंद्र नाथ सचदेवा ने बताया कि। एक छोटे आयोजन में डॉ. सचदेवा ने अपनी पत्नी के गहने बैंक लाॅकर से  निकाल कर लाए थे।

मई 2021 में हुए इस आयोजन के बाद वो लॉकर में ज्वैलरी वापस जमा कराना चाहते थे लेकिन इस बीच लॉकर की चाबी खो गई। बैंक को इसकी सूचना दी गई और तब तक प्लास्टिक की थैली में ज्वैलरी वापस आलमारी में रख दी गई। बैंक ने 13 सितम्बर को सूचना दी कि उनका लॉकर वापस तैयार हो गया है। 14 सितम्बर को जब लॉकर में ज्वैलरी रखने के लिए आलमारी को संभाला तो उसमें से आभूषण गायब थे। इसके करीब एक महीने बाद अब व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।


पुलिस को बताया गया कि 120 ग्राम सोने का सेट, बीस सोने की चुडिय़ां, छह सोने के कड़े, चार काने के झुमके, बालियां, कान के टॉप्स , बाजूबंध, सोने की छड़ भी चोरी हो गए। इनकी कीमत करीब साठ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।