देराजसर (बीकानेर, @dainikkhabraan सैरूणा थाना क्षेत्र के लिखमीसर उतरादा गांव से लापता हुई युवती को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के चौबीस घंटे में भिवानी हरियाणा से दस्तायाब कर लिया है।
एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि लिखमीसर उतरादा गांव निवासी मदनलाल मेघवाल ने शुक्रवार को उपस्थित होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी छोटी बहन तुलछा (19) दो दिनों से लापता है तथा काफी ढूँढने के बाद भी उसका कोई पता नही चला है। उसे संदेह है कि उसे जसरासर थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी पन्नालाल मेघवाल भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने भादसं की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामकुमार को सौंप दी।
छानबीन करने पर लड़की के भिवानी (हरियाणा)में होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस टीम को भिवानी भेजकर लड़की को दस्तायाब कर लिया गया है तथा लड़की की इच्छा पर उसे उसके पिता केशुराम के सपुर्द कर दिया गया है।


I do consider all of the concepts you’ve presented
for your post. They are very convincing and can certainly work.
Nonetheless, the posts are very short for newbies.
May you please lengthen them a little from subsequent time?
Thanks for the post.