बीकानेर: गुप्तांग काटकर हत्या की बात पर अब ये रिपोर्ट आयी सामने, पढ़ें खबर
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। आज सुबह औंधे मुंह गिरे मिले शव के मामले में पोस्टमार्टम हा गया है। जिसमें कई अफवाहों पर विराम लग गया है। आज दिन में पोस्टमार्टम से पहले यह बात चर्चा में रही कि युवक का गुप्तांग काटकर हत्या की गयी है। जिसके बाद पोस्टमार्टम में यह बात निराधार निकली।
मिली जानकारी के अनुसार मृत्यु के बाद शव सड़क पर औंधे पड़े होने के दौरान गर्मी के कारण खून गुप्तांगों में से बहना सामने आया है।
मृतक के गुप्तांगों पर किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। इस सम्बंध में पुलिस ने हत्याय की धारा में शेरूणा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मृतक के शव के कपड़ो में गुप्तांग के पास खून के धब्बे होने के कारण प्राथमिक द्रष्टया गुप्तांग काट कर हत्या करना माना गया था अब पोस्टमार्टम और पुलिस रिपोर्ट की जांच के बाद यह बात निराधार निकली है।

