बीकानेर: कोई पहचानता है तो तुरंत करें पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क, रानी बाजार पुलिये के पास मांझे से कटी गर्दन, बालक बेहोश….

बीकानेर

मांझे से फिर एक बालक के जान‌ पर बन आयी

बीकानेर: कोई पहचानता है तो तुरंत करें पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क, रानी बाजार पुलिये के पास मांझे से कटी गर्दन, बालक बेहोश……

कोई पहचानता है तो तुरंत करें सम्पर्क

बालक की गर्दन कटी

पीबीएम अस्पताल

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर शहर के रानी बाजार क्षेत्र में बेहोश एक बालक मिला। जिसकी मांजे से गर्दन कटी हुई है। बेहोशी की हालत में मारवाड़ सेवा समिति के सदस्यों ने पीबीएम पहुंचाया जहां बच्चें का इलाज जारी है।

मारवाड़ सेवा समिति 3 दिनों से गातार सक्रिय हैं। सेवा समिति के सदस्य ट्रॉमा सेंटर में अलर्ट हैं।

पुलिया के पास यूपी का एक लड़का जिसकी मांझे से नस कटी हुई बेहोश पड़ा था। टीम को सूचना मिली तो टीम के सदस्य अनिल सांखला, बानू कच्छावा, सोहन सिंह सहित सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टर रोहन, रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, विनोद बीएसएफ आदि बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर आए जहां बिना देरी किए डॉक्टर एलके कपिल सीएमओ ट्रॉमा सेंटर सर्जरी बच्चे का इलाज शुरू किया। जीवदानी ब्लड सेवा समिति मारवाड़ जन सेवा समिति 24 घंटा लगी हुई है।