जोधपुर हिंसा पर राजनीति शुरू, भाजपा ने बुलाई प्रेसवार्ता, 10 पुलिस थाना‌ क्षेत्र में कर्फ्यू, पुलिस मौके पर मुस्तैद, देखें विडियो……

जोधपुर देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

जोधपुर हिंसा पर राजनीति शुरू, भाजपा ने बुलाई प्रेसवार्ता, 10 पुलिस थाना‌ क्षेत्र में कर्फ्यू, पुलिस मौके पर मुस्तैद, देखें विडियो……

जोधपुर पुलिस

CMO में उच्च स्तरीय बैठक

10 पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निजी कार्यक्रम छोड़ जोधपुर हिंसा पर कर रहें उच्च स्तरीय बैठक

भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे हिंसा को लेकर प्रेसवार्ता

जोधपुर, @Dainikkhabraan। देर रात को जोधपुर में हुई हिंसा के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण बनें हुए हैं। जोधपुर हिंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला आया है। उन्होंने आज गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव , ADG लॉ & ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया हेलीकॉप्टर से जोधपुर पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं।

जोधपुर जिला प्रशासन ने दोपहर डेढ़ बजे से कल रात 12 बजे तक 10 थानों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

जिला प्रशासन सड़कों पर है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभी 4 बजे प्रेस कांफ्रेस करने की घोषणा कर दी है। वहीं विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिला प्रशासन की लापरवाही से दंगा भड़कने की राजनीति शुरू कर दी है।