बीकानेर: एयरफोर्स ऑफिसर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में दो अधिकारियों पर लगाया परेशान करने का आरोप….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

एयरफोर्स ऑफिसर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में दो अधिकारियों पर लगाया परेशान करने का आरोप

बीकानेर, @dainikkhabraan। जिले के एयरफोर्स एरिया में गुरुवार को एक जूनियर वारंट ऑफिसर (JWO) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में विंग कमांडर और ग्रुप कैप्टन के खिलाफ लिखा है कि उसे गंदी गालियां देते थे और छुट्‌टी के लिए मना कर देते थे। पिछले दो महीने से लगातार उसे परेशान किया जा रहा था। बीकानेर की सदर पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।