तीन हज़ार छह सौ किलोमीटर नर्मदा की परिक्रमा कर लौटे महंत रामदास जी ने किए माँ करणी के दर्शन, देशनोक आगमन पर हुआ पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत….

बीकानेर

तीन हज़ार छह सौ किलोमीटर नर्मदा की परिक्रमा कर लौटे महंत रामदास जी ने किए माँ करणी के दर्शन,
देशनोक आगमन पर हुआ पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। 3600 किलोमीटर की दुर्गम नर्मदा परिक्रमा कर लौटे श्री श्री 1008 महंत रामदास जी महाराज ने देशनोक पहुंचकर माँ करणी के दर्शन कर विश्वकल्याण व सनातन धर्म उत्थान की कामना की।मन्दिर में ज्योत के दर्शन कर विशेष पूजन किया।मन्दिर प्रन्यास ने अति विशिष्ट अतिथि कक्ष में ट्रस्टी छैलूदान ने माँ करणी की तस्वीर व साहित्य भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया।इससे पूर्व देशनोक पहुंचने एनसीपी पार्षद चण्डी दान,वरिष्ठ पार्षद सीता दान चारण,लक्ष्मण दान,मनोजसिंह,रामेश्वरलाल सुथार,लक्ष्मीनारायण उपाध्याय,कैलाशदान,दीपक गहलोत,अभय देपावत,गौरीशंकर,शंकरदान,देवेंद्र सिंह चारण, कैलाश नरसिंह,आदि ने पुष्पवर्षा व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।