बीकानेर: इस व्यक्ति को कोई पहचानता हो तो तुरंत करें कोटगेट पुलिस थाना या पीबीएम अस्पताल पुलिस चौकी में सम्पर्क, व्यक्ति ने तोड़ा दम, शव मोर्चरी में रखवाया….
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर पीबीएम सहित शहर में असहाय लोगों की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था के ताहीर हुसैन ने बताया कि एक व्यक्ति को दिनांक 06-12-2021 को रैन बसेरे से पी बी एम अस्पताल, बीकानेर में लाया गया। जिसे इलाज हेतु एफ वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। यह व्यक्ति अपना परिचय देने में असमर्थ था।
इसकी आज बुधवार दिनांक 08-12-2021 दोपहर इलाज के दौरान इनका मृत्यु हो गयी। शव को पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस मृतक वृद्ध को पहचानता हो तो इसकी सूचना परिजनों तक भिजवाने में सहयोग करें।
अधिक जानकारी हेतु कोटगेट थाना अथवा पी बी एम पुलिस चौकी में संपर्क करें।


