बीकानेर: आशापुरा भंडार महोत्सव कार्यक्रम आज परवान पर….

बीकानेर

आशापुरा भंडार महोत्सव कार्यक्रम आज परवान पर ।

बीकानेर, @दैनिक खबरां। आशापुरा भंडारा ट्रस्ट पोकरण द्वारा आयोजित परसादी कार्यक्रम के तहत आज दशमी को मंदिर परिसर में थाली कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति रखा गया।

ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी राजकुमार व्यास ने बताया थाली कार्यक्रम में माँ के भक्तों द्वारा दिलखोल कर सहयोग किया गया। नकद राशि के अलावा,बर्तन के समान,रजाई,गद्दे भी भेंट किये गये।

भंडारा ट्रस्ट के महासचिव गिरिराज बिस्सा ने ट्रस्ट की स्थापन्ना से लेकर अब तक कि स्थिति से उपस्थित भक्तों को अवगत करवाया,ट्रस्ट अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने सब के सामने वित्तीय वर्ष 2018-19,19-20 के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सचिव रामेश्वर बिस्सा,कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर ओझा,सरक्षक केशव प्रसाद बिस्सा, त्रिलोक बिस्सा, द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में अनेक जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर पोकरण नगर पालिका के अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा कि मुझे अति खुशी है कि इस भंडारा ट्रस्ट के माध्यम से पोकरण और बीकानेर के लोगो मे सामाजिक समरसता बढ़ी है।

आज के इस कार्यक्रम में आशापुरा धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश बिस्सा, पूर्व अध्यक्ष गोपाल बिस्सा, योगेश बिस्सा, श्याम बिस्सा, मुकेश बिस्सा, ब्रज रतन बिस्सा, विधि सलाहकार एडवोकेट गोपाल आचार्य, किसन पवार(सैनी) किसन माली, प्रेम गहलोत, बजरंग कलवानी, सरक्षक जुगल जोशी, आनन्द जोशी, छोटूलाल चुरा, राजकुमार देवड़ा, रामलाल पवार भी उपस्थित थे ।