आर्मी जवान की मौत
बीकानेर, @dainikkhabraan। अचानक तबीयत खराब हो जाने और बाद मे इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में बबलू सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना मिल्ट्री हॉस्पीटल की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि सीकर के रहने वाले जवार शंकर सिंह शेखावत जो कि बीकानेर के आर्मी कैंट में पद स्थापित था। जो कि 2 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक छुटिटयोंं पर चल रहा था।
इसी दौरान अचानक जवान की तबीयत खराब हो गयी। जिसे सिविल हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दो दिन तक इलाज चला लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर 20 नवम्बर को मिल्ट्री हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया।
जहां पर इलाज के दौरान जवान शंकर सिंह की 21 नवम्बर को मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

