बीकानेर: अवैध डोडा के साथ पुलिस ने युवक को दबोचा….

बीकानेर


अवैध डोडा के साथ पुलिस ने युवक को दबोचा

बीकानेर, @dainikkhabraan। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरू कृपा हाईवे होटल के पास से 5 किलो डोडा के साथ रोशन कुमार विश्रोई को गिरफ्ता किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक से अवैध डोडा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।