बीकानेर: अमेरिकी से आयी महिला ने लगवायी कोविड वैक्सीन, अग्रवाल भवन में चल रहा कैम्प, देखें विडियो…..

चिकित्सा दुनिया देश बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर, @dainikkhabraan। भारतीय कोविड वैक्सीन पर भारत को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को गर्व है। इसी का उदाहरण देखने को मिला बीकानेर शहर में अग्रवाल समाज चेतना समिति एवम् भारत विकास परिषद, नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल भवन, शिवबाड़ी रोड़ JNV काॅलोनी में चल रहे कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प में जहां अमेरिका से भ्रमण पर आयी अमेरिकन महिला ने कोरोना का टीका लगवाया।

बीकानेर सिटी डिस्पेंसरी नम्बर 5 के द्वारा लगाया गया कैम्प जिसमें डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा, संगीता और LHV रंजित कोर सहित साजिद, अरसद और चंद्रेश दे रहे हैं अपनी सेवा। खबर लिखे जाने तक लगभग 300 से अधिक कोरोना टीका लगवा चुके हैं मोहल्ले वासी।

https://www.facebook.com/watch/?v=185681293208673