@दैनिक खबरां।रिश्तों में कई बार गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं मगर समझदार कपल वही होता है जो उनक गलतफहमियों को दूर कर अपने रिश्ते को और भी मजबूती से चलाए लेकिन जब कभी रिश्तों में शक पैदा हो जाता है वो खत्म होने का नाम नहीं लेता मजबूत से मजबूत रिश्तों को शक हिलाकर रख देता है ऐसा ही कुछ एक कपल के बीच भी हुआ जो इंग्लैंड में रहते थे गर्लफ्रेंड को लगता था
कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है उसका दूसरी लड़कियों के साथ संबंध है इस शक में उसने ऐसा कदम उठा लिया कि हर कोई जानकर चौंक गया।हडर्सफील्ड में रहने वाली 27 साल की एला एमेरी साल 2019 में अपने घर में मरी हुई पाई गई थीं इस घर में वो अपने बॉयफ्रेंड जैक फ्रीथ के साथ रहा करती थीं जो एक हीटिंग इंजीनियर थे एला ईटन स्मिथ नाम के वकील के साथ काम करती थीं और पार्ट-टाइम आइलैश टेक्नीशियन की भी नौकरी करती थीं।
बॉयफ्रेंड पर था शक की रिपोर्ट के मुताबिक एला को ऐसा लगता था कि उनका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों से बातें करता है. दोनों के बीच तब भयंकर लड़ाई हुई जब जैक अपने कुछ दोस्तों के साथ ड्रिंक पीने चले गए जबकि एला चाहती थीं कि वो घर में रहें जो दोनों ने साथ में खरीदा था एला की मौत से एक दिन पहले जैक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने एक पब में गए थे तब उनके कुछ और दोस्त भी साथ में थे
एला घर पर ही थीं मगर उन्हें ये शक था कि पार्टी में सिर्फ लड़के नहीं लड़कियां भी गई होंगी जब वो रात में घर लौटा तो एला ने उनका फोन चेक किया और दूसरी लड़कियों से पर्सनल बातें निकालवाने के लिए जैक बनकर मैसेज किया हालांकि जैक एला से बहुत प्यार करते थे इसलिए वो कभी दूसरी लड़कियों के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।
पहले के रिलेशन में भी सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी महिला
जैक को शक के आधार पर गिरफ्तार भी किया गया मगर जब उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले तो उन्हें छोड़ दिया गया रिपोर्ट्स के मुताबिक एला अपने पहले के भी रिलेशन में सुसाइड की कोशिश कर चुकी थीं उन्हें एंग्जाइटी की समस्या भी थी एला अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती थीं और उनके कारण चिंता में रहती थीं।

