बड़ी खबर: बीकानेर में चाइनीज मांझे की चपेट में आयी महिला कर्मचारी बाल-बाल बचीं…..

चिकित्सा बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन राजस्थान राज्य

बड़ी खबर: बीकानेर में चाइनीज मांझे की चपेट में आयी महिला कर्मचारी बाल-बाल बचीं…..

चाइनीज डोर

बीकानेर प्रशासन

लापरवाही से एक ओर महिला की जान जाती जाती बचीं

बीकानेर, @Dainikkhabraan। चाइनीज मांझे से एक और जान जाती जाती बची। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड ब्रांच की कर्मचारी मोनिका व्यास पत्नी मुरली मनोहर व्यास अपने घर से कार्यस्थल की ओर जा रही थी तो स्थानीय लाली बाई पार्क के पास मजे से उसकी दोनों आंखें की पलकें और नाक पर मंजे से गहरा जख्म लगा जिसकी वजह से वह डिसबैलेंस होकर वहां गिर गई

यह तो भला हो इस बीकानेरी तहजीब का कि वहां स्थानीय लोग हर्ष, मंगल चंद आचार्य, लक्ष्मी नारायण जोशी उर्फ लाल राजा, सूरदासानी भागी व्यास सब लोगों ने मिलकर तुरंत मोनिका को सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे सुराना नर्सिंग होम और व्यास आई हॉस्पिटल में उसकी तो आंखों पर और नाक पर टांके लगाए गए।

डॉ. एस. पी. व्यास ने बताया आंख की लीड पर चोट काफी गंभीर है। आंख के ऑपरेशन में रामनिवास जांगिड़ ने डॉ. व्यास के साथ असिस्ट किया।