बड़ी खबर: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा….

गुजरात राजनीति राज्य

अहमदाबाद, @dainikkhabraan। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को आभार व्यक्त करता हूं। विजय रुपाणी ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया।

गुजरात में अगले साल दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके पहले विजय रुपाणी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है।