खाद-बीज व्यापारी के साथ सोमवार को दिनदहाड़े 11.56 लाख रुपए लूट
नागौर, @dainikkhabraan। नागौर के डेगाना में खाद-बीज व्यापारी के साथ सोमवार को दिनदहाड़े 11.56 लाख रुपए लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वो बाइक पर अपनी एग्रो सेल्स की दूकान से बैंक में 11.56 लाख रुपए का पेमेंट जमा कराने जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर चल रहे दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर उसे नीचे गिरा दिया।
वो कुछ समझता तब तक एक बदमाश ने उसकी उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद दोनों बदमाश उसकी बाइक पर रखे 11.56 लाख रुपए से भरे थैले को लेकर भाग गए। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले भर में नाकेबंदी करवाकर शहर के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
डेगाना शहर में खाद-बीज के व्यापारी रामेश्वर पुत्र देवाराम जाट (26) निवासी सैंसड़ा ने बताया कि वो अपनी एग्रो सेल्स दुकान से बाइक लेकर कपडे की थैली में रखे साढ़े 11 लाख रुपए लेकर को ऑपरेटिव बैंक में जमा कराने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वो LIC गली में पहुंचा KI पर थोड़ा आगे निकला कि तभी पीछे से बाइक पर आये दो बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार उसे नीचे गिरा दिया।
वो संभलकर खड़ा होता उससे पहले ही एक बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश उसकी बाइक पर पड़े 11.56 लाख रुपए से भरी थैले को लेकर भाग गए।
नाकेबंदी करवाई, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
शहर में खाद-बीज व्यापारी के साथ दिनदहाड़े 11.56 लाख रुपये लूट की वारदात के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। पीड़ित व्यापारी से पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने तुरंत ही जिले भर में नाकेबंदी करवा दी गई है। वहीं, संदिग्धों की तलाश में पुलिस शहर भर के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
इधर डेगाना शहर में लगातार हो रही नकबजनी और लूट की वारदातों से व्यापारियों और शहरवासियों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है
In Degana, Nagaur, a case of robbery of Rs 11.56 lakh has come to light with a fertilizer-seed trader on Monday. The victim businessman told that he was going to deposit a payment of Rs 11.56 lakh in the bank from his agro sales shop on the bike. Then two miscreants running on the bike from behind hit his bike and knocked him down.
Until he understood something, a miscreant put chilli powder in his eyes. After this, both the miscreants fled with a bag containing Rs 11.56 lakh kept on his bike. On the report of the victim youth, the police registered a case and started investigation. At the same time, all the CCTV footage of the city is being scrutinized by making blockades across the district.
Sainsda, resident of Rameshwar son Devaram Jat (26), a fertilizer-seed trader in Degana city, told that he was going to deposit Rs. During this, as soon as he reached the LIC street, he went a little ahead on the KI that then two miscreants who came on the bike from behind hit his bike and knocked him down. Before he could stand up, a miscreant threw chilli powder in his eyes. After this, both the miscreants fled with a bag containing Rs 11.56 lakh lying on his bike.
The blockade was done, the police was checking the CCTV footage
Police has also swung into action after a robbery of Rs 11.56 lakh in broad daylight with a fertilizer-seed trader in the city. After taking full information from the victim trader, the police immediately got the blockade done across the district. At the same time, in search of the suspects, the police is scanning the CCTV footage across the city. Here, due to the continuous incidents of robbery and robbery in the city of Degana, there is a huge resentment against the police among the traders and the townspeople.

