बड़ी खबर: अभी-अभी सड़क दुघर्टना में 3 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर, पुलिस मौके पर……
सड़क दुघर्टना
बुलेरो कैम्पर और कंटेनर में टक्कर
पुलिस मौके पर
लूणकरणसर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। अभी मिली जानकारी अनुसार दुखद घटना की खबर मिल रही है। बीकानेर के लूणकरणसर के पास बुलेरो कैम्पर और कंटेनर एक्सीडेंट में तीन की मौके पर मौत की सुचना मिल रही है वहीं दो सीरियस बताए जा रहे हैं। एक को हल्की चोट आई है।
लूणकरणसर पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल फतेह सिंह से मिली जानकारी अनुसार लूणकरणसर से 1 KM दूर पैट्रोल पंप के पास बुलेरो कैम्पर और कंटेनर में टक्कर होने से मौके पर 3 की मौत हो गई, 1 महिला और 2 पुरुष की मौत हो गई है वहीं 2 पुरुष सीरियस है। मृतकों की पहचान की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर मिली आईडी के अनुसार एक की पहचान राजूराम के रूप में हुई है बाकी की पहचान की जा रही है।





