बड़ी कार्यवाही: बीकानेर पुलिस को मिली सफलता, भाजपा नेता पारिक से फिरोती मांगने वालों को दबोचा…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। जिला स्पेशल सेल व नयाशहर थाना पुलिस को हाईप्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा बीते माह जनवरी को शहर के भाजपा नेता व युवा बिजनेसमैन दीपक पारीक को व्हाट्सएप कॉलिंग पर लॉरेंस गैंग के नाम से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में घड़साना निवासी आशीष विश्नोई व घड़साना निवासी राजदीप बराड जटसिख को दबोचा है। दोनों ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर भाजप नेता पारीक से फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण की अगुवाई में टीम गठित की।
यह है फिरौती का मामला
भाजपा नेता दीपक पारीक ने बीते माह 27 जनवरी को नयाशहर थाने में परिवाद दर्ज कराते की वह अपनी गाड़ी मे कही जा रहे थे, तभी उनके मोबाईल पर अज्ञात नम्बरो से वाटसऍप कॉल आया और कॉल करने वाले ने कॉल उठाते ही कहा की मै लॉरेंस का भाई बोल रहा हूँ 50 लाख रूपयो की व्यवस्था करदे नही तो जान से हाथ धोना पड़ेगा । इस पर पुलिस ने भादसं 386, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच चंद्रजीतसिंह भाटी उनि के द्वारा शुरू की गई।
इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंदसिंह चारण के नेतृत्व में चन्द्रजीतसिह उप निरीक्षक, दिपक यादव हैडकानि डीएसटी, सवाईसिह कानि डीएसटी टीम, संजय कानि पुलिस थाना नयाशहर, अमित कानि, राजेश कानि आदि टीम ने अंजाम दिया। जिसमें डीएसटी टीम के साइबर हैड दीपक यादव का अहम योगदान रहा।

