यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा, बिहार जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत
बाराबंकी/उत्तरप्रदेश/हरियाणा, @dainikkhabraan। हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी बस। यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाशें सड़कों पर बिखर गईं। इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर आधी रात को हुआ है।
बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी। बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे। बस में लगभग 140 यात्री सवार थें,
जिनमें से 18 की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ने बताया कि वो सभी पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते थे और अपने घर बिहार लौट रहे थें।
बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेहीघाट के ढाबे के पास खड़ी हुई थी। तभी रात में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी का बाराबंकी और लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। ये सभी हरियाणा से बिहार जा रहे थें। पुलिस के मुताबिक, मारे गए मजदूर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और बाकी जगहों से थें।
घटनास्थल पर ADG एसएन साबत और एसपी यमुना प्रसाद पहुंच चुके हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लाशें गाड़ी के नीचे दबे होने की आशंका है। जेसीबी के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है।


