पटना,@दैनिक खबरां।संपतचक की। एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। ढूंढते हुए पति पहुंचा। प्रेमी की पिटाई भी कर दी लेकिन महिला अड़ी रही कि वह अपने प्रेमी पति के साथ ही रहेगी।
इसको लेकर खूब ड्रामा हुआ। पुलिस भी पहुंची। लेकिन कोई शिकायत नहीं मिलने पर लौट गई। इधर काफी हंगामे के बाद महिला बच्चों के साथ मायके चली गई।
बताया जाता है कि एक महिला को अपने मायके एक युवक से प्यार हो गया। उसकी शादी संपतचक इलाके में हुई थी। कुछ दिनों पूर्व वह पति और अपने दो बेटे और एक बेटी को लेकर घर से फरार हो गई। इसके बाद संपतचक में रहने लगी। प्रेमी और वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
महिला के पति के किसी दोस्त की नजर पड़ी तो महिला को पहचान लिया। इसके बाद उसके पति को सूचना दी गई। पति अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। प्रेमी के साथ पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी की मां भी वहां पहुंची। इस दौरान पति और दोस्तों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। महिला का प्रेमी फरार हो गया। लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी।
पति ने की घर ले जाने की कोशिश तो हुआ हंगामा
इस बीच काफी भीड़ जुट गई। महिला किसी हाल में प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। महिला का कहना था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इस कारण वह अपने नये पति के साथ रहने आ गई है। उसने बताया कि पति और ससुराल के लोग उसकी हत्या कर देंगे। हमेशा मारपीट करते थे। इस कारण उसने पांच साल पहले ही प्रेमी से कोर्ट मैरेज कर चुकी है।
स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद मायूस पति लौट गया। बताया जाता है कि बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिला भी बच्चों के साथ मायके चली गई।

