भोपाल@दैनिक खबरां। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेमी के साथ भागी महिला पैसे खत्म होते ही वापस घर लौट आई। अब वह अपने पति के साथ रहने की बात कह रही है। हैरानी की बात ये है कि महिला का पति भी उसके साथ रहने के लिए तैयार है। पैसे खत्म होते ही महिला का प्रेमी से मन भर गया, अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वह अपने साथ जो जेवर ले गई थी। उन्हें भी वह वापस घर ले आई है। यह घटना 13 अक्टूबर की है। इंदौर की हाजी कॉलोनी की रहने वाली महिला खुद से 13 साल छोटे लड़के के साथ भाग थी। हरानी की बात है कि महिला संपन्न परिवार से थी और युवक एक ऑटो ड्राइवर है।
घर वापस लौटी प्रेमी संग फरार महिला – पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि रुपये खत्म होने की वजह से वह घर वापस लौट आई है। अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। वहीं उसका पति भी महिला के साथ रहने के लिए राजी हो गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि घर से भागने के दौरान उसने एक टैक्सी की थी। वह अपने प्रेमी के साथ पीथमपुर गई थी। वहां से वह जदावर, शिरडी, लोनावला, खंडाला, नासिक वड़ोदरा, सूरत समेत तमाम जगहों पर घूमी। लेकिन जब उसके सारे पैसे खर्च हो गए तो वह घर वापस लौट आई। साथ ही वह कीमती जेवरात भी घर वापस ले आई है।
घर से भागने के दौरान महिला अपने साथ 47 लाख रुपये के जेवर भी ले गई थी। उसके परिवार ने थाने जाकर मामले की शिकायत भी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की धर पक़ड़ के लिए उसके दोस्त को पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने 34 लाख रुपये भी जब्त किए थे। हालांकि काफी कोशिश के बाद भी महिला और उसके प्रेमी का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन इस बीच सोमवार रात महिला खुद ही वापस घर लौट आई।

