प्रशासन शहरों के संग अभियानः पूर्व तैयारी शिविर 15 सितम्बर से….

बीकानेर

प्रशासन शहरों के संग अभियानः पूर्व तैयारी शिविर 15 सितम्बर से

बीकानेर, @dainikkhabraan। ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान से पूर्व तैयारी के लिए राजकीय स्टेडियम के पीछे स्थित अंबेडकर भवन में 15 से 24 सितंबर तक विभिन्न वार्डों के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि 15 सितंबर को वार्ड संख्या 1, 2, 15, 16, 38, 39, 40, 41 के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 17 सितंबर को वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21, 22, 42, 55 के लिए, 20 सितंबर को वार्ड संख्या 25, 43, 44, 45, 56, 62, 71 के लिए, 21 सितंबर को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14, 36, 37, 53, 54 के लिए, 22 सितंबर को वार्ड संख्या 8, 9, 10, 32, 33, 34, 35 के लिए, 23 सितंबर को वार्ड संख्या 29, 30, 31, 48, 49, 50 के लिए तथा 24 सितंबर को वार्ड संख्या 3, 7, 23, 24, 61 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास से संबंधित कार्य करवाने के लिए प्रार्थी को अपना आवेदन तथा आवेदन पत्र के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने न्यास के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो को शिविर में उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।