प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 83वें संस्करण में देशवासियों को करेंगे संबोधित
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू नई दिल्ली में अपने आवास पर बुलाएंगे सदन के नेताओं की बैठक
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी आज से 2 दिसंबर तक काहिरा में होने वाली मिस्र वायु शक्ति संगोष्ठी और मिस्र रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए मिस्र की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे शुरू
भारतीय प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा 2021 आज, भारतीय प्रबंधन संस्थानों सहित देश के कुछ शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के चार मैच म्यूनिसिपल स्टेडियम कुथुपरम्बा, ईएमएस कॉर्पोरेशन स्टेडियम कोझीकोड, कालीकट विश्वविद्यालय कोझीकोड और कालीकट मेडिकल कॉलेज कोझीकोड में खेले जाएंगे।