पेगासस पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित: स्पीकर की ओर पर्चे उछालने वालों पर की जा सकती है कार्रवाई…..

बीकानेर

दिल्ली / पेगासस पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित; स्पीकर की ओर पर्चे उछालने वालों पर की जा सकती है कार्रवाई।

पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और कृषि कानूनों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ पर्चे फेंके और खेलो होबे के नारे लगाए। इसके चलते सदन की कार्यवाही पहले 12.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में कार्यवाही 3 बजे तक के लिए और फिर 4 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। 4 बजे सदन शुरू होने पर भी हंगामा नहीं रुका तो कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर न्यूज एजेंसी ANI का सूत्रों के हवाले से कहना है कि आसंदी की तरफ पर्चे उछालने और असम्मानजनक बर्ताव करने पर लोकसभा के 10 सांसदों को सदन से निलंबित किया जा सकता है। ANI के मुताबिक सांसद गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रथापन, मणिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, हिबी ईडेन, जोति मणि सेन्नमलई, सप्तगिरि संकर उलका, वी वैथिलिंगम और ए एम आरिफ का निलंबन हो सकता है।